
CRIME : गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, नौ साल की बच्ची से बलात्कार
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नाेएडा. एकतरफा प्यार में दीवाने हुए युवक को जब युवती ने फटकार लगाई तो उसने युवती पर चाकू जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवती को गंभीर हालत में नोएडा की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात उस समय हुई जब युवती नोएडा के फेज-2 के एनईएसज़ेड स्थित फ़ैक्टरी में काम करने जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम आजमगढ़ निवासी शिवनाथ उर्फ बाबा बताया है। पुलिस ने इसे थाना फेज 2 पुलिस ने कैंट चौराहे से गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा। युवक ने कई बार युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह युवती का पीछा करता था इससे परेशान होकर युवती ने उसे फटकार लगाई। इससे नाराज होकर आरोपी दादरी रहने चला गया। जब युवती काम करने के लिए अपने कारखाने के लिए निकली तो युवक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया और चाकू से युवती की गर्दन पर वार करके फरार हो गया।
डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि युवती को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने उसे कैंट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवनाथ उर्फ बाबा ने वारदात के बाद चाकू को ग्रीन बेल्ट में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी से चाकू बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
Published on:
3 Jan 2021, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.