इस घटनाक्रम को लेकर एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि कल दोपहर को पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया है। पुलिस ने पीड़िता परिजनों की तहरीर के आधार पर धारा 354 क, 452, 7 / 8 पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिख कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।