एडीसीपी रणविजय ने बताया कि सेक्टर-75 स्थित व्हाइट हाउस सोसायटी में ग्राउंड फ्लोर पर ई-103 में रहने वाले 70 वर्षीय अश्वनी कुमार गांधी ने सोसाइटी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव को देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अश्वनी कुमार गांधी पिछले काफी समय से तनाव में थे। हालांकि, पुलिस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।