संयुक्त टीम ने डीटीडीसी कोरियर कंपनी के मैनेजर की निशानदेही पर शराब की बोतलें पकड़ीं। गोदाम से 15 कार्टून में रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट व्हिस्की के 360 बोतल बरामद हुई, जो चंडीगढ़ से लखनऊ के रास्ते कोरियर के माध्यम से पटना भेजी जा रही थीं। साथ ही सील पैक 20 पेंट की बाल्टियों से रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की के 55 बोतल, 221 अद्धे और 420 पौवे बरामद किए गए। इनको रेवाड़ी हरियाणा से लखनऊ के रास्ते पटना बिहार भेजा जा रहा था।