25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Highlights - बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र की घटना - दुकान के पंखे से लटककर की आत्महत्या - घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2020, 1:51 PM IST

bijnor.jpg

बिजनौर. थाना मंडावर के गांव नंगली के रहने वाले एक युवक ने दुकान मालिक की दुकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पता चला है कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है और इस केस की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Lockdown के दौरान किराए के मकान में गुपचुप आकर रहने लगे आठ लोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर मच गई अफरातफरी

दरअसल, गांव नंगली का रहने वाला प्रमोद कुमार मंडावर बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के सामने गांव के ही देवेश कुमार की सिलाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार शाम वह दुकान पर कुछ काम के लिए आया था।सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दुकान मालिक से पूछताछ की। इस पर दुकान मालिक ने बताया कि वह शाम को दुकान की चाभी लेकर गया था और अभी तक चाभी नहीं दे गया है। दुकानदार को लगा कि प्रमोद चाभी घर ले गया होगा।

परिजनों से बात करने के बाद जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा तो प्रमोद को अंदर पंखे से लटका पाया। इसकी जानकारी उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि मृतक घर के किन्ही कारणों से परेशान था। शायद इस आत्महत्या के पीछे ये भी कारण हो सकता है। पुलिस ने मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर हत्या के कारणों का पता करेगी।

यह भी पढ़ें- Shamli: लोगों में नहीं दिख रहा कोरोना का खौफ, Social Distancing की जमकर उड़ा रहे धज्जियां