25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ता भटकने से प्रतिबंधित एरिया में पहुंचे 50 पाक नागरिक

- एक साल के वीजा पर आए हैं पाकिस्तान से भारत - पुलिस, आइबी-सीआइडी ने संयुक्त पूछताछ की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 24 Dec 2022, 10:29 AM IST

रास्ता भटकने से प्रतिबंधित एरिया में पहुंचे 50 पाक नागरिक

रास्ता भटकने से प्रतिबंधित एरिया में पहुंचे 50 पाक नागरिक

बीकानेर.बज्जू। पाकिस्तान से भारत अपने रिश्तेदारों से मिलने आए लोग रास्ता भटकने से बॉर्डर के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए, जिन्हें बज्जू पुलिस ने पकड़ लिया। बज्जू पुलिस को संदेह होने पर आइबी-सीआइडी के साथ संयुक्त पूछताछ की। करीब सात घंटों की पूछताछ के बाद सभी को गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं किसी तरह के संदिग्ध व अपराधी नहीं होने पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

बुधवार को बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक ट्रक में पाकिस्तानी नागरिग बीकानेर के बज्जू की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद कोलायत सीओ अरविंद कड़वासरा, बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी के निर्देश पर हेडकांस्टेबल श्रवणराम, जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल महावीर, मोडाराम व चालक सम्पतलाल ने आरडी 931 पर नाकाबंदी की। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पंजाब की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे रुकवाया। ट्रक के पीछे डाले में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे। पुलिस टीम सभी को थाने लेकर आ गई। आइबी-सीआइडी के अधिकारियों को सूचना दी।


संयुक्त से सात घंटे पूछताछ कर छोड़ा

पुलिस, आइबी-सीआइडी की संयुक्त पूछताछ में पता चला कि ट्रक में सवार लोग पाकिस्तान के रहिमयार खान जिला क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह पाकिस्तान से एक साल का वीजा लेकर आए हैं। वे हरिद्वार, दिल्ली, अहमदाबाद, शिरडी और जोधपुर में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने आए हैं। साथ ही जोधपुर में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हैं। सभी भील जाति के हैं।


कल अटारी पहुंचे, ट्रक किराए पर लेकर रवाना हुए थे

कोलायत सीओ अरविन्द कड़वासरा व बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि यह चार परिवार के लोग हैं जो पाकिस्तान से एक साल का वीजा लेकर आए हैं। सभी लोग गुरुवार को अटारी पहुंचे थे। वहां से ट्रक किराए पर लेकर जोधपुर जा रहे थे। जोधपुर जाने के लिए ट्रक चालक रास्ता भटकने से जिले के बॉर्डर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया। पुलिस को सूचना मिलने पर ट्रक को रुकवया। उक्त सभी लोगों के कागजातों की जांच-पड़ताल की जो सही पाए गए। लोगों को गतिविधि किसी भी तरह से संदिग्ध नहीं लगी। उक्त लोगों से पूछताछ करने के बाद शाम को जोधपुर के लिए रवाना कर दिया गया।