3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूंजने लगा 95 एफएम तड़का पर बीकानेर लोकल शो, हमारे आरजे आपके बीच

राजस्थान पत्रिका बीकानेर के ९५ एफएम तड़का पर सोमवार से शुरू हुआ बीकानेर लोकल के नाम से एक विशेष शो हैं। इसमें बीकानेर की आम आवाम से जुड़ी सारी बातों को आप सुन सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Aug 2018, 8:36 AM IST

95 FM tadka

95 FM tadka

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका बीकानेर के 95 एफएम तड़का पर सोमवार से शुरू हुआ बीकानेर लोकल के नाम से एक विशेष शो हैं। इसमें बीकानेर की आम आवाम से जुड़ी सारी बातों को आप सुन सकते हैं। आप बात कर सकते हैं।

हमारे आरजे से शहर में हो रही नई गतिविधियों के बारे में 95 एफएम तड़का के माध्यम से सोमवार से शुरू हुए इस शो में आरजे अमन आपको बताता है शहर की गतिविधियां शहर के कोने-कोने के हाल और इसके अलावा उन सब पर एक खास नजर की बीकानेर में क्या बदलाव होने चाहिए क्या विकास चल रहा है किस तरह की सोच आमजन में होनी चाहिए या यूं कहें 95 एफएम तड़का के माध्यम से अब यहां की सारी गतिविधियां अब नहीं रहेगी शहर तक बल्कि शहर के बाहर भी सुनाई देगा बीकानेर लोकल शो। आप भी इस शो के माध्यम से अपनी बात कह सकते हैं।

बीकानेर 95 एफएम तडका के मनीष सिंघल ने बताया कि 95 एफएम तड़का पर आप यह शो दिन में 4 बार सुन सकते हैं। सबसे पहले सुबह 10 से 11 के बीच में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक शाम को 4 बजे से 5 बजे तक और फिर रात्रि को 8 बजे से 9 बजे तक आपका अपना शो अब आप सभी के लिए उन सभी उम्मीदों को लेकर आया है जिस पर 95 एफएम तड़का खरा उतरने की कोशिश करेगा। अब इस माध्यम से बीकानेर के हर मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

बीकानेर के चौराहों से लेकर चौक तक कॉलोनी से लेकर पाटों तक जो भी बात होगी, जो भी समस्या होगी, जो भी सोच होगी, उस पर हम करेंगे खुलकर बात। सोमवार से शुरू हुआ यह शो आरजे अमन के साथ सोमवार से शनिवार दिन में 4 बार आप सुन सकते हैं। आप अपने सुझाव हमें दे सकते हैं। शो के अलावा आप हमारे आरजे अमन से फेसबुक पेज पर भी चर्चा कर सकते हैं।