6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नींद की आयी झपकी,नहर की पुलिया में जा घुसा ट्रक

बीकानेर के महाजन कस्बे में एक ट्रक कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया में जा घुसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Apr 2018, 11:38 AM IST

accident in bikaner

महाजन.बीकानेर के महाजन कस्बे में एक ट्रक कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया में जा घुसा।जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है।हादसा चालक को अचानक नींद आने की वजह से बताया जा रहा है।गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया।चालक और खलासी दोनों सुरक्षित है।घटना की जानकारी मिलने पर महाजन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

महाजन.बीकानेर के महाजन में एक गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गयी जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा महाजन-बालादेसर लिंक रोड के पास हुआ। हादसे के बाद घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से बीकानेर रेफर किया गया।

ट्रॉली से गिरने पर युवक की मौत

महाजन. अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर जैतपुर के पास मंगलवार देर रात को ट्रैक्टर.ट्रॉली से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। महाजन थाने के हैड कांस्टेबल भोलूराम बिश्नोई ने बताया कि सूरतगढ़ की ओर से सड़क बनाने के काम पर मजदूरी कर कुछ लोग ट्रैक्टर.ट्रॉली पर सामान सहित सवार होकर सरदारशहर की ओर जा रहे थे। जैतपुर के पास टोल नाके से निकलने के बाद सड़क पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली उछली तो ट्रॉली में सवार मेहरासर तापेरा निवासी अशोक कुमार मेघवाल उछलकर नीचे गिर गया। उसके सिर में गम्भीर चोट आई। ट्रॉली में सवार लोग उसे पल्लू अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार शंकरलाल मेघवाल की रिपोर्ट पर महाजन थाने ने मामला दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

लोक परिवहन की बस ने यात्री को कुचला
छत्तरगढ़. रावला मंडी के पास बुधवार को 365 हैड से चलकर आई लोक परिवहन की बस के टायर के नीचे कुचलने से सात केएनडी निवासी छोटूराम (५०) पुत्र रामचंद्र जाट की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक सात केएनडी से रावला आने के लिए बस में सवार हुआ था। उसे नींद आने की वजह से वह रावला से आगे चला गया। उसकी नींद खुली तो हड़बड़ाहट में बस रुकवाकर नीचे उतर रहा था कि बस चल पड़ी है और छोटूराम बस के पिछले टायर के नीचे कुचल गया। घटना के बाद मौके से बस चालक मोके से फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाका शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से बस चलाने का मामला दर्ज करवाया है।