17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप व टेम्पो की हुई जबरदस्त भिड़ंत, गाड़ियों के उड़ गए परखचे, दो की मौत, देखें वीडियो

पिकअप और टेम्पो टैक्सी में आमने सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि ९ अन्य घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 Apr 2018, 9:33 AM IST

accident:

दुर्घटना

जसरासर. कातर के पास शनिवार रात को पिकअप और टेम्पो टैक्सी में आमने सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि ९ अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार सभी महिला-पुरुष जसरासर में किराया के मकान में रहते थे और चूड़ी-मनियारी का फेरी लगाकर सामान बेचते है। शनिवार को भी यह सभी ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगाकर वापस जसरासर टेम्पो टैक्सी से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार इसबगोल से भरी पिकअप नोखा की ओर जा रही थी। रात करीब 8 बजे कातर के पास पिकअप ने सामने से आ रही टेम्पो टैक्सी को टक्कर मार दी। पिकअप के पीछे चल रहा ग्रिट से भरा डम्फर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैक्सी सवार ३० वर्षीय सरोज और भरफा देवी की मौत हो गई।

चीख पुकार सुनकर ढाणियों से लोग दौड़कर हाइवे पर पहुंचे और टैक्सी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल पांच जनों को सांडवा पीएचसी में उपचार के बाद सुजानगढ़ रैफर कर दिया। गंभीर घायल छह जनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भेजा।

मदद के लिए पहुंचे
घटना स्थल पर कातर सरपंच जैसाराम प्रजापत, अमरसर सरपंच जगदीश ढाका, उपप्रधान महेंद्र सिंह लेघा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घायलों की मदद करने पहुंचे। कातर और जसरासर चौकी से भी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर रास्ता खुलवाया। इसबगोल एकत्रित कर कट्टों में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

यह हुए घायल
किरण (30), सन्तरा (31), किरण (32), मनोज नायक (20), श्रवणराम नायक (18) का जसरासर में इलाज चल रहा है। मंजू देवी, सारदा, रोहतदास, महेंद्र प्रकाश, महेंद्र व एक अन्य महिला को बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

डिग्गी में डूबने से मौत

छत्तरगढ. रावला मंडी की श्रीशिव भगवान गौशाला में बनी डिग्गी में एक जने की मौत हो गई। सुरेश कुमार पुत्र बनवारी लाल नायक 30 वर्ष 30 एसएसडव्लू हनुमानगढ़ का रहने वाला था। वह पिछले सात-आठ माह से इसी गौशाला में सेवा कर रहा था जिसकी गायों वाले बाड़े में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी। गौशाला को चलाने वाले बाबा शिशपाल नाथ ने बताया कि सुबह जब यहां गायों को हरा चारा डालने गए। उसे डूबा देखा तो मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। एसआई लियाक़त अली ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर मर्ग दर्ज कर ली है। शव घर वालों के सपुर्द कर दिया गया।