
The tremendous battle in two bikes
नोखा. नोखा क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा के मुताबिक काकड़ा के पास स्काॢपयो पलटने से गाड़ी में सवार काकड़ा निवासी लालचन्द सुथार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीताराम सुथार को मामूली चोट आई। इस बारे में शुक्रवार को गोपीराम सुथार ने स्काॢपयो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर बताया कि गुरुवार को ट्रैक्टर का सामान देने के लिए लालचन्द व सीताराम स्काॢपयो से दुलचासर गांव गए थे।
वहां से शुक्रवार सुबह लौटते समय काकड़ा गांव से पहले गाड़ी पलट गई। उधर, पांचू थानान्तर्गत कक्कू गांव के पास शुक्रवार को कैम्पर गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो जने घायल हो गए। पांचू थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि कैम्पर में सवार छिला-नागौर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को नोखा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे में घायल दो जनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भेजा गया है। गाड़ी में सवार लोग अपने देवता को धोक लगाने जा रहे थे।
एक जना डिग्गी में डूबा
श्रीकोलायत. चानी गांव की रोही स्थित डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति के मौत हो गई। गजनेर थानाप्रभारी वेदपालङ्क्षसह ने बताया कि महेश मेघवाल ने दर्ज मर्ग में बताया कि उसके पिता भोजाराम मेघवाल चानी की रोही स्थित कपिल पालीवाल के नलकूप पर डिग्गी से पानी भरने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
आश्रितों और घायलों को सवा चार लाख स्वीकृत
बीकानेर. जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने 21 नवम्बर को नोखा-सुजानगढ़ मार्ग पर माडिया गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4 लाख 25 हजार रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति दी है। गुप्ता ने दुर्घटना में 8 मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए तथा 12 घायलों को 2500-2500 रुपए की आर्थिक सहायता नोखा तहसीलदार की रिपोर्ट पर स्वीकृत की है।
उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर स्वाथ्य की कामना की है। कलक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मृतक मालूराम पुत्र रावतराम, मुकेश पुत्र मंगतूराम, मंगलाराम पुत्र किशनाराम, दानाराम पुत्र खेताराम, सीताराम पुत्र मंगतूराम, सुवटी पुत्री पप्पूराम, सुगनीदेवी पत्नी दानाराम व सुशीला पत्नी ओमप्रकाश के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए। साथ ही घायल ईश्वरराम, संतोष, मुरली, बुधाराम, काली, मनोज, सुमन, डूंगरराम, नरसीराम, श्रवणराम, पप्पूराम व सुमन को 2500-2500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
Published on:
25 Nov 2017 09:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
