
Air Force Exhibition
नाल/बीकानेर. वायुसेना दिवस पर 21 अक्टूबर को एयरफ ोर्स स्टेशन नाल में एयर शो होगा और वायुसेना प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें सूर्यकिरण दल, आकाशगंगा की ओर से एयरोबेटिक, स्काई डाइविंग आदि प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वायुसेना की ओर से ड्रिल व म्यूजिकल बैंड का लाइव कन्सर्ट होगा। वायुसेना प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि पश्चिमी वायु कमान के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल सी हरिकुमार होंगे।
गु्रप कैप्टन सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीकानेर सहित आसपास के आम नागरिक और विभिन स्कूल-कॉलेजों के करीब 12 हजार बच्चे, सशक्त बल कर्मियों, अद्र्धसैनिक बलों के कर्मियों सहित लगभग एक लाख पचास हजार लोग शामिल होंगे। इनके लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है।
सुबह सात बजे से कार्यक्रम
मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भारतीय वायुसेना अपनी 86वीं वर्षगांठ मना रही है। नाल वायुसेना स्टेशन पर यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों को भारतीय वायुसेना में भविष्य बनाने के लिए प्रचार स्टाल भी लगाई जाएगी।
यह आउटरीच कार्यक्रम वायुसेना के जवानों की कार्य शैली को प्रदर्शित करने के साथ ही लोगों को रक्षा बलों के करीब लाएगा। यह प्रदर्शनी नि:शुल्क रहेगी तथा प्रवेश के लिए फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। वायुसेना परिसर में कैमरा, स्मार्टफोन, लैपटॉप, माचिस, हथियार, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक वस्तु नहीं ला सकेंगे।
Published on:
18 Oct 2018 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
