29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर शो: 10 हजार फीट से कूदे जांबाजों को देख थम गई सांसें

नाल वायु सेना स्टेशन परिसर में सोमवार को दूसरे दिन आर्मी एवं सिविल अधिकारियों व उनके परिवारों के लिए एयर शो का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:29 AM IST

air show

air show

नाल. नाल वायु सेना स्टेशन परिसर में सोमवार को दूसरे दिन आर्मी एवं सिविल अधिकारियों व उनके परिवारों के लिए एयर शो का आयोजन किया गया। इसमें सूर्यकिरण विमानों ने आसमान में कलाबाजियां दिखाई। इसके बाद दस हजार फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से कूदे पैराजम्पर्स के साहसिक प्रदर्शन को देखकर दर्शकों की सांसें थम गई। मुख्य अतिथि एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कोमोडोर रजत मोहन थे।

पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन, एसपी सवाईसिंह गोदारा सहित कई सिविल अधिकारी परिवार सहित एयर शो देखने पहुंचे। शो में आकाश गंगा टीम के सदस्यों ने विमान से कूदकर एयर फॉर के ध्वज, सूर्यकिरण के ध्वज और तिरंगे को लहराया। सूर्यकिरण विमानों ने एक-दूसरे को एक हजार किलोमीटर की रफ्तार से क्रॉस किया तो दर्शक अचंभित रह गए।

एयर फोर्स बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। नाल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन सुनील कुमार मिश्रा, विंग कमांडर मुकेश भारद्वाज, स्क्वाड्रन लीडर संदीप, वारंट ऑफिसर राजपाल सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को सम्भला। अंत मे सूर्यकिरण के पायलट वहां मौजूद अधिकारियों और उनके परिजनों से मिले।