29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी से लाया हथियार, बेचने से पहले ही दबोचा

नाल पुलिस ने मध्यप्रदेश से लाए हथियारों को बीकानेर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक दबोच लिया। उसके पास से तीन देशी कट्टे बरामद किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:18 AM IST

bikaner crime news

bikaner crime news

बीकानेर/नाल. नाल पुलिस ने मध्यप्रदेश से लाए हथियारों को बीकानेर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक दबोच लिया। उसके पास से तीन देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। नाल सीआई धरम पूनिया ने बताया कि कांस्टेबल रामकुमार को एक युवक के पास भारी मात्रा में हथियारों की सूचना मिली थी।

इस पर उपनिरीक्षक सुरेश पोटलिया, एएसआइ महेन्द्रसिंह व कांस्टेबल रामकुमार, बाबूसिंह, श्रीकृष्ण की टीम गठित कर श्रीगंगानगर बाइपास पर भेजी गई। वहां पुलिस की गाड़ी को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। आरोपित गुसांईसर निवासी रामस्वरूप (२२) पुत्र अर्जुनराम जाट है।

उसके पास से ३२ बोर के दो एवं १२ बोर का एक कट्टा मिला। आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआई पूनिया ने बताया कि आरोपित युवक हथियार मध्यप्रदेश के खरगोन से लाया था। आरोपित के पहले भी हथियार यहां बेचने की जांच की जा रही है।