15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो किलो सोने के साथ जयपुर तक हवाई यात्रा, एयरपोर्ट पर तलाशी में आया पकड़ में

बीकानेर से जयपुर गए विमान में सवार एक व्यक्ति के पास दो किलो से अधिक सोना मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 Apr 2018, 7:37 AM IST

बीकानेर/नाल.बीकानेर से जयपुर गए विमान में सवार एक व्यक्ति के पास दो किलो से अधिक सोना मिला है। सिविल एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से उच्चाधिकारियों के साथ-साथ जयपुर एयरपोर्ट पर इसकी सूचना दे दी है। इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

नाल सिविल एयरपोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि नाल में सुरक्षा जांच के दौरान बीकानेर से जयपुर जा रहे एक यात्री विजय कुमार के पास सोना होने की जानकारी मिली। इस पर चीफ सुरक्षा अधिाकरी पंकज सैनी एवं चीफ एवियन्स अधिकारी हिमांशु शर्मा ने विजय कुमार की तलाशी ली तथा पूछताछ की।

तलाशी के दौरान युवक के पास से दो किलो ८०० ग्राम सोना मिला। सोने के बारे में पूछताछ करने पर युवक ने बिल व जीएसटी नंबर दिए। बिल व जीएसटी नंबरों की प्रतिलिपी रख ली गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ओर कस्टम व इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

जयपुर में इनकार

बीकानेर से सवार हुए व्यक्ति के पास करीब दो किलो से अधिक सोना है। वह यह सोना लेकर जयपुर गया है। इसकी जानकारी नाल एयरपोर्ट अधिकारियों ने जयपुर को दे दी लेकिन जयपुर में अधिकारी ऐसी किसी भी तरह की सूचना देने से इनकार करते रहे।

पीबीएम में बिजली गुल, मरीज परेशान
बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में सोमवार शाम को बिजली गुल हो गई, जिससे मरीज-परिजनों व स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि चिकित्सकों ने राउंड के दौरान मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की और उपचार की फाइलों को देखा।

बिजली गुल होने से वार्डों में भर्ती मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि बाद में तेज अंधड़ व हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। सोमवार शाम को आए तेज अंधड़ के बाद पीबीएम रोड के सामने बिजली के तार टूट कर गिर गए। पीबीएम में करीब डेढ़-घंटे तक बिजली बहाल नहीं हुई।