बीकानेर. एनेस्थीसिया विभाग कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों में मरीज को दर्द से निजात दिलाने पर काम कर रहा है। वर्तमान में कैंसर, ब्रेन ट्यूमर व अन्य गंभीर बीमारी के ऐसे मरीज, जो लंबे समय से वेंटीलेटर, आईसीयू में है। उनका दर्द कम करने, उन्हें और अधिक समय तक मशीन पर रखने के लिए पारक्यूटोनस ट्रॉक्यूस्टोमी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं।