28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / तीन दिन बाद प्यास बुझाने को भटकेंगे मरीज, अभी भामाशाह कर रहे जलसेवा

तीन दिन बाद प्यास बुझाने को भटकेंगे मरीज, अभी भामाशाह कर रहे जलसेवा

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में पांच साल से भामाशाह के भरोसे शीतल जलसेवा तीन दिन बाद बंद होने वाली है। एेसे में समय रहते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की तो तीन दिन बाद मरीज तीमारदारों को शीतल पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। बाजार से पानी की बोतलें खरीद कर गला तर करना पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 22 Sep 2018, 11:13 AM IST

PBM hospital bikaner

PBM hospital bikaner


बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में पांच साल से भामाशाह के भरोसे शीतल जलसेवा तीन दिन बाद बंद होने वाली है। एेसे में समय रहते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की तो तीन दिन बाद मरीज तीमारदारों को शीतल पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। बाजार से पानी की बोतलें खरीद कर गला तर करना पड़ सकता है।

क्योंकि जब से भामाशाह ने पेयजल सेवा का बीड़ा उठाया, अस्पताल प्रशासन पेयजल समस्या से बेफिक्र हो गया। अस्पताल परिसर में बनी अधिकांश प्याऊ, नल बंद पड़े हैं। भामाशाहों का कहना है कि हमने १०० दिन पेयजल सेवा का लक्ष्य रखा है, लेकिन इस बार १६० दिन सेवा दी है। अब गर्मी का असर भी कम हो गया है। ऐसे में तीन दिन बाद जल सेवा बंद कर दी जाएगी। अगले वर्ष फिर से गर्मी के दिनों में पेयजल सेवा शुरू की जाएगी।

दूर-दराज से आते हैं ६ हजार से अधिक रोगी
अस्पताल में प्रति दिन करीब १० हजार मरीज तीमारदारों की आवाजाही होती है। दूर दराज से करीब ६ हजार से अधिक रोगी तो आउट डोर में चिकित्सक परामर्श लेने आते हैं। वहीं करीब ४ हजार से अधिक मरीज व तीमारदार वार्डों में रहते हैं।

भामाशाह से कुछ दिन और चलाने की गुहार
पीबीएम अस्पताल में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की आेर से कैम्परों के माध्यम से शीतल जल की अस्थायी व्यवस्था की जाती है। करीब एक माह पहले संस्थान ने जलसेवा बंद करने का मानस बनाया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए कुछ दिन और जलसेवा चालू रखने का आग्रह किया तो भामाशाहों ने जनहित में जलसेवा यथावत चालू रखी, लेकिन अब इस साल के लिए जलसेवा बंद का निर्णय लिया है।

इस साल पिलाया १६ लाख का पानी
पीबीएम अस्पताल में शीतल जलसेवा पर गत वर्ष १२ लाख रुपए खर्च किए गए थे जबकि इस साल १६ लाख से अधिक खर्च हो चुकी हैं। पीबीएम के मुख्यभवन, आपातकालीन, ट्रोमा सेंटर, जनाना, कैंसर, ईएनटी व मुर्दाघर के पास कैम्पर रखकर शीतल जलसेवा की जाती है। हर साल जलसेवा की शुरूआत शिशु अस्पताल से की जाती है। इस बार पूरी गर्मी सेवा चालू रही।

प्याऊ की कोई नहीं करता देखभाल
पीबीएम अस्पताल में मरीज-परिजनों के लिए दानदाताओं के सहयोग से शीतल जल के लिए प्याऊ बनाई हुई है, जो बंद पड़ी है। हालात यह है कि जब से भामाशाह ने जलसेवा शुरू की है तब से कोई प्याऊ की देखभाल नहीं करता। बच्चा अस्पताल, हार्ट हॉस्पिटल, टीबी सहित एक-दो जगह और प्याऊ चालू है। इसके अलावा शेष सभी प्याऊ बंद है। किसी में भी पानी नहीं होने से परेशानी है।

फैक्ट फाइल
७ प्याऊ पड़ी हैं बंद
१६० दिन इस साल की जलसेवा
१० हजार रुपए खर्च होते हैं रोजाना पेयजल सेवा पर
१०० दिन करते हैं हर साल गर्मी में जल सेवा
१० हजार लोगों की रोजाना होती है आवाजाही

पीबीएम में अधिकांश प्याऊ चालू हैं। भामाशाह कुछ दिन और जल सेवा करेंगे। तब तक जो प्याऊ बंद है, उन्हें चालू करवा लिया जाएगा।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल

स्वैच्छा से हर साल १०० दिन जलसेवा करते हैं, लेकिन इस बार गर्मी अधिक होने से सेवा १६० दिन चलाई। अब इस साल की जलसेवा बंद करेंगे। अगली बार प्रशासन से अनुमति लेकर जलसेवा शुरू करेंगे।
श्यामसुंदर सोनी, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान