28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सफाई कर्मचारी

दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सफाई कर्मचारी

बीकानेर. जिन सफाई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नियुक्ति का बधाई संदेश भेजा था, उन्हें वेतन के लिए निगम प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नियुक्ति के बाद से ही उन्हें वेतन नहीं मिला है। नवनियुक्त सफाई कर्मचारी करीब दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। निगम प्रशासन ने उनका अभी सर्विस रिकॉर्ड ही तैयार नहीं किया है। एेसे में इनके वेतन संबंधी कार्य अटके हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:38 AM IST

nagar nigam bikaner

nagar nigam bikaner


बीकानेर. जिन सफाई कर्मचारियों को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नियुक्ति का बधाई संदेश भेजा था, उन्हें वेतन के लिए निगम प्रशासन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नियुक्ति के बाद से ही उन्हें वेतन नहीं मिला है। नवनियुक्त सफाई कर्मचारी करीब दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। निगम प्रशासन ने उनका अभी सर्विस रिकॉर्ड ही तैयार नहीं किया है। एेसे में इनके वेतन संबंधी कार्य अटके हुए हैं।

बीकानेर में ३९५ लोगों का नाम ड्रॉ से निकाले गए। इनमें से ३८८ कार्मिकों ने सफाई कर्मचारी के पद पर कार्य ग्रहण कर लिया था। निगम जुलाई से इनसे शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई करवा रहा है, लेकिन वेतन भुगतान में उदासीनता बरत रहा है। नवनियुक्त सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

बढ़ रही वेतन भुगतान की राशि
नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों के वेतन पेटे करीब एक करोड़ रुपए बकाया हो गए हैं। निगम की लेखा शाखा के अधिकारियों के अनुसार नवनियुक्त सफाई कर्मचारी को प्रोबेशन पीरियड में प्रतिमाह करीब १२ हजार ४०० रुपए का वेतन दिया जाता है। एेसे में ३८८ सफाई कर्मचारियों के एक माह का वेतन करीब ४८ लाख रुपए बनता है। दो माह में यह राशि करीब ९६ लाख रुपए हो चुकी है।

डाटा फीडिंग कार्य पूरा नहीं
निगम के अनुसार ३८८ कर्मचारियों ने जुलाई में ज्वॉइनिंग रिपोर्ट के साथ सफाई कार्य शुरू कर दिया था। दो माह बाद तक निगम प्रशासन इन कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कर पाया है।

बढ़ रहा रोष
कर्मचारियों को दो माह बाद भी वेतन नहीं मिलना गंभीर है। वेतन को लेकर डाटा फीडिंग और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के कार्य में निगम प्रशासन उदासीनता बरत रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। जल्द भुगतान होना चाहिए।
शिवलाल तेजी, कर्मचारी नेता

जल्द होगा भुगतान
नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। अधिकारियों को जल्द भुगतान करने के लिए कहा है। संभावना है कि इसी माह कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो जाएगा।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर