नोखा/बीकानेर. नोखा के रायसर रोड स्थित वार्ड नंबर 22 में कल बजरी की खान पर बना मकान ढह गया जिसमे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रात्रि को महिला का शव निकाला गया।
सुबह एक बार फिर रेस्कयू ऑपरेशन शुरू हुआ इस दौरान पास में बना मकान भी मलबे पर आ गिरा। इससे पहले ही घर को खाली करवा लिया गया था। मलबे के नीचे अभी भी एक बच्ची के दबे होने की आशंका है।