
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर . महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से 11 अप्रेल को होने वाली बीए प्रथम वर्ष (नियमित) भूगोल प्रथम विषय की परीक्षा स्थगित की गई है। विश्वविद्यालय से जारी सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा 5 मई को होगी।
प्रवेशोत्सव के लिए भेजेंगे निमंत्रण
बीकानेर. राजकीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य बढ़ाने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में इस बार दो चरणों में प्रवेशोत्सव होगा। पिछले शैक्षिक सत्रों में अनुकूल परिणाम मिलने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने नामांकन बढ़ोतरी के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में बैठे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश देने के साथ संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं। इस साल भी दो चरणों में चलेगा प्रवेशोत्सव। बोर्ड परीक्षा के बाद अगली कक्षाओं में अस्थाई प्रवेश शुरू होगा। विभाग ने पिछले दिनों 8वीं व 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिए जाने को संस्था प्रधानों को पाबंद किया है।
इसी प्रकार 5वीं बोर्ड की परीक्षा 13 अप्रैल को समाप्त होने के बाद इन विद्यार्थियों को 16 अप्रैल से छठी कक्षा में अस्थाई प्रवेश देने के आदेश दिए हैं। प्रवेशोत्सव का पहला चरण 26 अप्रेल से 9 मई तक और दूसरा चरण 19 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा।
संस्था प्रधानों का सम्मान
बीकानेर. गंगाशहर स्थित टीएम ऑडिटोरियम में मंगलवार को संस्था प्रधानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मोहर सिंह यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल व विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक महावीर सिंह पूनियां, जिशिअ दयाशंकर अरड़ावतिया, सहायक उपनिदेशक अशोक शर्मा थे।
कार्यक्रम में संस्था प्रधानों के लिए मोटीवेशनल सेमिनार का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी प्रदीप चौपड़ा, विजयशंकर व्यास, प्रो. गौरव बिस्सा ने अपने विचार रखे। एडीओ सुनील बोड़ा ने बताया कि राजकीय चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में मंगलवार को जिला समान परीक्षा के कक्षा नौंवी व ग्याहरवीं के प्रश्नपत्र वितरित किए गए। जिसमें बीकानेर जिले में ७८६ में से ७८४ स्कूलों के प्रश्नपत्र वितरित किए गए।
Published on:
11 Apr 2018 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
