यह पूरा वाक्या शादी समारोह में हुआ। सोमवार देर रात गोपाल अपने पिता भाजपा नेता शिवरतन अग्रवाल व पूरे परिवार के साथ किसी विवाह समारोह में आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे घर जाने के लिए भवन से बाहर निकले। परिवार के कुछ सदस्य भवन के अंदर ही थे, बाहर रहकर वे उनका इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान 5 लोग आएं और बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल पर हमला करने लगे। देखते ही देखते पूरा गुट इकट्ठा हो गया, उन्होंने धारदार हथियार से गोपाल के सर पर वार किया जिससे गोपाल घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने गोपाल के रिश्तेदार की चाबी लगी हुई कार स्टार्ट की और गाड़ी लेकर फरार हो गया। उनका पीछा किया गया लेकिन आरोपी भाग छुटा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से आपसी रंजिश चल रही थी।