
राशन घोटाला
बीकानेर . रसद विभाग के दो निरीक्षकों और पूर्व जिला रसद अधिकारी पार्थ सारथी को जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। विभाग की उपायुक्त एवं उप शासन सचिव प्रीति माथुर ने अपने आदेश में लिखा कि प्रवर्तन निरीक्षकों और रसद अधिकारियों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच विचाराधीन होने और जांच कार्य प्रभावित नहीं होने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार बीकानेर में पदस्थापित प्रवर्तन निरीक्षक अंशू तिवाड़ी को निलंबित कर उनका मुख्यालय डूंगरपुर तथा प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल का मुख्यालय उदयपुर किया गया है। दोनों निरीक्षकों के साथ ही बीकानेर के पूर्व रसद अधिकारी पार्थ सारथी को भी निलंबित कर उनका मुख्यालय बांसवाड़ा किया गया है। पार्थ सारथी के निलंबन से पूर्व इनका स्थानांतरण बीकानेर से अलवर किया गया था।
'पत्रिका' ने उजागर किया था मामला
'राजस्थान पत्रिका' ने 'गरीब के राशन में घोटालों की गांठÓ अभियान चलाकर राज्य सरकार का ध्यान यहां हो रही राशन वितरण गड़बड़ी की ओर आकृष्ट किया था। इसके बाद मुख्यालय ने टीम भेजकर मामले की जांच कराई।
नवदुर्गा मिल्स पर एसीबी की रेड
बीकानेर. रसद विभाग के राशन, केरोसिन, गेहंू के आवंटन एवं वितरण में हो रही अनियमितताओं के चलते सोमवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में आकस्मिक जांच कराई गई। एसीबी की पुलिस अधीक्षक ममता राहुल बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के नेतृत्व में सीआई मनोज एवं अशोक, अनिल, हंसराज, नरेन्द्र कुमार ने रात करीब आठ बजे करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवदुर्गा आटा मील पर रेड मारी। टीम ने यहां से कागजात वगैर जब्त किए हैं। देर रात तक एसीबी के अधिकारी जांच-पड़ताल करते रहे।
पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि एसीबी ब्यूरो श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ढिढारिया के नेतृत्व में ब्यूरो टीम ने जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आकस्मिक चेकिंग की। टीम ने यहां से माह सितंबर-१६ से सितंबर-२०१७ तक का केरोसिन एवं गेहूं आबंटन एवं वितरण का रिकॉर्ड जब्त किया। हनुमानगढ़ जिले में एसीबी हनुमानगढ़ उप अधीक्षक गणेशनाथ सिद्ध नेतृत्व में ब्यूरो टीम ने मिले परिवाद के आधार पर आकस्मिक चैकिंग कर जिला रसद अधिकारी हनुमानगढ़ के कार्यालय का रिकॉर्ड जब्त किया।
राशन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
बीकानेर. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चल रही खामियों से आक्रोशित राशन विक्रेताओं ने मंगलवार को कलक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम आचार्य के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान सौंपे ज्ञापन में बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत पोस मशीन से राशन का वितरण करवाया जा रहा है।
इसके लिए न तो विक्रेता को प्रशिक्षित किया गया और ना ही कोई तकनीकी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। संचार व्यवस्था की गड़बड़ी से वितरण व्यवस्था बाधित हो रही है। वर्तमान में आंवटित मात्रा से राशन विक्रेता अपने परिवार के गुजारा होने में असमर्थता महसूस कर रहा है। इस बात पर रोष जताया कि तकनीकी जानकारी के अभाव में हुई गड़बड़ी को डीलर की ओर से नियतन गड़बड़ी बताकर विभाग अकारण प्रताडि़त कर रहा है।
कलक्टर को बताया गया कि वितरण व्यवस्था ऑनलाइन होने के फलस्वरूप रजिस्टर संधारित करने के लिए आदेश विभाग ने नहीं दिए, फिर भी रिकार्ड मांगना अनुचित है। ज्ञापन में राशन विक्रेताओं को जानबूझकर परेशान किए जाने के विरोध में सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही गई है।
Published on:
11 Oct 2017 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
