योजना के तहत मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम लगभग पूरा हो गया है। स्टेशन पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य किया जा चुका है। यहां करीब 13.34 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं।