2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर पुलिस का सोशल मीडिया प्रहार, 77 युवा गिरफ्तार, पांच ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई

दिशा भटक रहे युवाओं को सही राह पर लाने एवं अपराध से दूर रखने के लिए बीकानेर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने, हथियार के फोटो अपलोड करने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में डर का माहौल बनाने वाले के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Mar 2023, 10:50 AM IST

photo_6098003084237189939_x.jpg

बीकानेर @ पत्रिका. दिशा भटक रहे युवाओं को सही राह पर लाने एवं अपराध से दूर रखने के लिए बीकानेर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने, हथियार के फोटो अपलोड करने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में डर का माहौल बनाने वाले के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अभियान के तहत 76 स्थाई वारंटी, तीन इनामी बदमाश, तीन भगोड़े, 35 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया है। 17 एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई। छह हथियार तस्करी, 31 आबकारी अधिनियम के तहत व 64 अन्य कार्रवाई की गई।

भटक रहे युवा, अभिभावक दें ध्यान
पुलिस अधीक्षक गौतम ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों पर ध्यान दें। उनकी सोशल मीडिया पर की जाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने पर 77 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। पांच युवाओं को भादंसं की धारा 107/116 के तहत पाबंद कराया गया है। 12 युवाओं की काउंसिलिंग कराई गई है। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच यू- ट्यूब चैनल को डी- एक्टीवेट कराया गया है। 21 वाट्सएप ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

456 एचएस, एक हजार सक्रिय बदमाश
पुलिस सूत्रों की मानें, तो जिलेभर में 456 हिस्ट्रीशीटर और 1200 से अधिक ऐसे युवा हैं, जो आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय मिले हैं। पुलिस अब हार्डकोर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ- साथ हाल ही में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होने वाले युवाओं की राउडीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। एएसपी (सिटी) हरीशंकर, ग्रामीण एएसपी सुनील कुमार, सदर सीओ शालिनी बजाज, सीओ सिटी दीपचंद के नेतृत्व में थानेवार बदमाश युवकों की राउडीशीट तैयार करवाई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने जारी किए आदेश
बीकानेर पुलिस ने आदतन अपराधियों की नाक में नकेल डालनी शुरू कर दी है। सप्ताहभर में ही दो और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। 11 मार्च को ही दो हार्डकोर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। इन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही जिले में 456 हिस्ट्रीशीटर हो गए हैं।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पारीक चौक निवासी माधव पुत्र स्वरूप शंकर पुरोहित एवं मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी प्रभात पुत्र सुरेन्द्र गहलोत की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

एएसपी हरीशंकर के नेतृत्व में नयाशहर एसएचओ वेदपाल शिवरान ने दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड संग्रहीत कर एचएस खोलने के प्रस्ताव भेजे थे। माधव पर सात और प्रभात पर आठ मामले दर्ज हैं। दोनों पर लूट, मारपीट, धमकाने, फायरिंग करने जैसे मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल 75 डॉलर पर, पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नहीं मिली राहत

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में 46 नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। 300 सक्रिय बदमाशों की डोजियर संधारित कराई गई थी। इस साल अब तक 10 और बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। जिले में पिछले साल 1800 आदतन अपराधियों की सूची तैयार की गई, जो किसी ने किसी तरह के अपराध में शामिल रहे, जिनमें से 300 की डोजियर तैयार कराई गई। जिनकी डोजियर तैयार कराई गई, उनमें से 10 की अब हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट छह नए शहरों से जुड़ेगा, समर शेडयूल में बनी सहमति