2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर एयरपोर्ट छह नए शहरों से जुड़ेगा, समर शेडयूल में बनी सहमति

राजस्थान के सबसे बड़े एयरपोर्ट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के छह प्रमुख नए शहरों से सीधी एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 17 Mar 2023, 9:33 AM IST

जयपुर एयरपोर्ट छह नए शहरों से जुड़ेगा, समर शेडयूल में बनी सहमति

जयपुर एयरपोर्ट छह नए शहरों से जुड़ेगा, समर शेडयूल में बनी सहमति

राजस्थान के सबसे बड़े एयरपोर्ट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के छह प्रमुख नए शहरों से सीधी एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। मार्च के आखिरी रविवार से शुरू होने वाले समर शेडयूल में इस पर सहमति बन चुकी है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक डीजीसीए को शेडयूल भेजने के बाद अप्रवूल मिल चुकी है। अब एयरलाइन कंपनियां अपने हिसाब से उडानों के शेडयूल को तय कर रही है। इसके साथ ही एक नई इंटरनेशनल उड़ान भी जुड़ने की संभावना है। जल्द ही पूरी ब्योरा भी अगले सप्ताह तक समयानुसार साझा किया जाएगा। इस बीच इंटरस्टेट कनेक्टिविटी में जयपुर से जैसलमेर, उदयपुर के लिए एक—एक नई उड़ान शुरू होगी। हालांकि इसका संचालन सप्ताह में तीन बार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की मंडियों में नए जौ का श्रीगणेश, प्रतिदिन 30 हजार बोरी की आवक

फ्यूल वैट घटेगा तो बढ़ेंगी उड़ाने

इस बार राजस्थान बजट में एयर फ्यूल पर लगने वाले वैट को घटाया दिया है, जिससे हवाई यात्रा सस्ती होगी। यही वजह है कि राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में उड़ान का आवागमन बढे़गा। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई निजी विमानन कंपनियां अपनी उड़ान का रूट बदलकर जोधपुर, उदयपुर व जयपुर होकर कर सकती हैं, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के कई बड़े शहरों के लोगों को होगा जो कि हवाई सफर करते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना करीब 62 उड़ान टेक ऑफ करती हैं, जिसमें देश के अमृतसर, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद के अलावा इंदौर सहित कई अन्य शहरों की उड़ान शामिल है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अगर बात करें तो राजधानी के एयरपोर्ट से बैंकाॅक, कुआलालंपुर, मस्कट, दुबई व शारजाह के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें : सरसों की रिकॉर्ड पैदावार, किसानों को नहीं मिल रही कीमत, एमएसपी से नीचे चले गए दाम

तीन बड़ी निजी विमानन कंपनियों ने दिखाई रूचि

जयपुर से नागपुर, पटना, बेलगाम, बरेली, पंत नगर व रांची के लिए नई उड़ान के अलावा एक नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए भी शुरू होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इन फ्लाइट्स के संचालन के लिए तीन बड़ी निजी विमानन कंपनियों ने प्रपोजल दिया था।