1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूल भरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत

बादलों की आवाजाही से मौसम बदल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 May 2018, 10:39 AM IST

bikaner weather

bikaner weather

बीकानेर . बीकानेर अंचल में शनिवार को दिनभर मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह सूरज निकलने के साथ ही गर्मी की तपिश से लोग बेहाल होने लगे। शाम होते-होते धूलभरी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिससे तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में गर्म हवाएं भी चली जिससे सड़कों पर सन्नाटा रहा।

घरों में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ा। लेकिन शाम होते-होते बादलों की आवाजाही से मौसम बदल गया। धूलभरी तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चली धूलभरी हवाओं के कारण शहर की रफ्तार थम गई। धूलभरी हवाओं से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान ४३ डिग्री व न्यूनतम तापमान २९.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।