बीकानेर भुजिया श्रमिक संघ के महामंत्री भागीरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भुजिया श्रमिकों ने एक मई से ही भुजिया बनाने का कार्य बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं करने के कारण श्रमिकों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार से भुजिया श्रमिक काम पर लौट जाएंगे। समझौते के दौरान बीकानेर भुजिया-पापड़ मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के घेवर चंद, युधिष्ठिर भाटी, सोनूराज, श्याम तंवर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।