11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी बस ने मारी बाइक को टक्कर, व्यक्ति ने गवाई अपनी जान

एक निजी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 May 2018, 9:03 AM IST

नोखा. भामटसर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक निजी बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एएसआई बजरंग लाल ने बताया कि हादसे में भोजाणी बास सुरपुरा निवासी सतपाल पुत्र कालूराम की मौत हो गई। मृतक के शव को नोखा के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है।

अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की मौत
बीकानेर . गोगागेट स्थित जैन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई हरीराम की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस थाने में मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एसकेएस सखी तहसील घड़साना निवासी रणजीत (५०) पुत्र पेमाराम जाट के रूप में हुई।

घर में घुसकर मारपीट

बीकनेर. घर में घुसकर मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। भाटों का बास निवासी ऐनादेवी ने रिपोर्ट में बताया कि शेरू, श्रवण, तुलसीराम व अन्य लोगों ने सात मई को उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा गाली-गलौज की। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर आए तो आरोपित भाग गए।