नोखा. पुलिस ने कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर ताश पर जुआ खेलते पाए जाने पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि बीकानेर रोड पर जुआ खेलते पाए जाने पर बीकासर के ईश्वराम, नोखा के भंवरलाल व रामनिवास घट्टू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2550 रुपए नकदी जब्त किए।