29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / Rajasthan Election 2023 : पिछले चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीट पर भाजपा ने दोहराया ये पुराना चेहरा

Rajasthan Election 2023 : पिछले चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीट पर भाजपा ने दोहराया ये पुराना चेहरा

Rajasthan Assembly Election 2023 : पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और माकपा के त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीट पर इस बार भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 10 Oct 2023, 9:47 AM IST

sridungrpr.jpg

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर. Rajasthan Assembly Election 2023 : पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और माकपा के त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीट पर इस बार भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है। शेष दोनों दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पिछले चुनाव में यहां माकपा के गिरधारी लाल महिया को 40 फीसदी, भाजपा के ताराचंद को 24 फीसदी और कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा को 27 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब जल्द ही कांग्रेस व माकपा के प्रत्याशी की घोषणा होने के कयास लग रहे हैं।

भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही सोमवार शाम क्षेत्र में चुनावी रंगत भी दिखने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजार, कृषि मंडी, कितासर, मोमासर सहित ग्रामीण इलाके में खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय पर भी रौनक देखने को मिली। मतदान में अभी डेढ़ महीने का लम्बा समय है। जिले की सात विधानसभा सीटों में से महज एक सीट पर ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी समेत कार्यकारिणी भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा की पहली सूची में कर्नल बैंसला के बेटे को भी मिला टिकट

फ्लैशबैक : पिछले चुनाव में बागियों और ध्रुवीकरण से फिसल गई थी सीट
पिछले विधानसभा चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ सीट पर बागियों ने भाजपा का खेल बिगाड़ा था। तब मौजूदा विधायक किशनाराम नाई की टिकट पार्टी ने काटकर नए चेहरे ताराचंद सारस्वत को मैदान में उतारा था। इससे नाराज होकर किशनाराम नाई ने बागी होकर चुनाव लड़ा। भाजपा ने चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा भी श्रीडूंगरगढ़ में कराई लेकिन उससे भी डेमेज कंट्रोल नहीं हुआ। मूल ओबीसी के वोटों का ध्रुवीकरण भी हुआ। अंतत: पार्टी को इस सीट पर करारी शिकस्त मिली और माकपा के गिरधारी महिया सीट निकाल ले गए। पिछले चुनाव के दौरान पार्टी ने किशनाराम को निष्कासित किया था लेकिन, इस बार चुनाव से ठीक पहले उनकी पार्टी में वापसी हो चुकी है। वर्ष 2008 और 2013 के चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में थी।

यह भी पढ़ें : पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा का दावा, राजस्थान में बनेगी डबल इंजन की सरकार

विधानसभा चुनाव 2018
माकपा प्रत्याशी- गिरधारीलाल महिया, मत मिले- 72176
भाजपा प्रत्याशी- ताराचंद सारस्वत, मत मिले- 42873
कांग्रेस प्रत्याशी- मंगलाराम गोदारा, मत मिले- 48480

मतदाताओं का गणित
विधानसभा चुनाव 2023
कुल मतदाता- 2,64,736

पुरुष- 140480
महिला- 124256

2018 के बाद बढ़े मतदाता- 33,803
विधानसभा चुनाव 2018
मतदाता- 2,30,933
मतदान किया-1,77,462

फर्स्ट रिएक्शन
सबका साथ, सबका विकास नारे और सभी को साथ लेकर एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे। जनता बदलाव चाहती है, इस बार कमल खिलाएंगे।
ताराचंद सारस्वत