जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सरकारी, सार्वजनिक भवनों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अन्य राजनीतिक व्यक्तियों (राष्ट्रपति, राज्यपाल, ख्यात ऐतिहासिक पुरुषों, कवियों एवं राष्ट्रीय नेताओं को छोड़कर) के फोटोग्राफ नहीं लगाए जा सकते। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों, सभापति, जिला प्रमुख, प्रधान तथा महापौर को आवंटित वाहनों को तुरंत अधिग्रहित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिग्रहित वाहनों को जिला कलक्टर पूल में भिजवाया जाए और आचार संहिता की पालना करवाई जाए।