29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रमुख शासन सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठक, सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए इसमें सुधार लाने और पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के साथ अन्य निर्देश भी दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 18 Nov 2017, 9:20 AM IST

 Meeting

स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए इसमें सुधार लाने और पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के साथ अन्य निर्देश भी दिए।

मंजीन सिंह ने कहा कि निगम उपायुक्त सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करें, कहीं भी कचरे के ढेर नहीं रहें। उन्होंने शहर में समुचित सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षकों का दायित्व निर्धारित किया जाए।

आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता निरीक्षकों के जोन बदले जाएं। उन्होंने निगम आयुक्त को भी समय-समय पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम कॉडलेस एवं वॉकी-टॉकी लें, जिससे कचरा निस्तारण के संबंध में त्वरित दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

बायोमेट्रिक हाजिरी हो
मंजीत सिंह ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक पद्धति से लेने के निर्देश दिए। बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, शहरी क्षेत्र को ओडीएफ बनाने, निजी एवं कम्यूनिटी टॉयलेट बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रमुख शासन सचिव ने पॉलीथिन की धरपकड़ के नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट राज की प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा।

शिविर लगाकर दें सीवरेज कनेक्शन
प्रमुख शासन सचव ने सीवरेज कनेक्शन का कार्य शिविर लगाकर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरयूआइडीबी के प्रोजक्ट्स के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान महापौर नारायण चौपड़ा, निगम आयुक्त निकया गोहाएन, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, निगम उपायुक्त राष्ट्रदीप यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

अन्नपूर्णा रसोई में चखा स्वाद
स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह ने शुक्रवार को बीकानेर दौरे के दौरान शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड पर अन्नपूर्णा रसोई की स्टॉल पर रसोई में बनाए गए भोजन का स्वाद चखा।

इस दौरान निगम आयुक्त निकया गोहाएन और उपायुक्त डॉ. राष्ट्रदीप यादव भी थे। मंजीत सिंह रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्था देखी। इसके बाद वे स्टेशन रोड स्थित नगर निगम के आश्रय स्थल पहुंचे व वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निगम आयुक्त को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।