1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारी भर्ती : प्रमाण-पत्र से पता चल जाएगा दूसरे आवेदन का

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए मिले आवेदन संभाग स्तर पर क्रॉस चैक होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:27 AM IST

Cleaning staff recruitment

Cleaning staff recruitment

बीकानेर. सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए मिले आवेदन संभाग स्तर पर क्रॉस चैक होंगे। यह कार्य १८ जून से २३ जून तक होगा।
क्रॉस चैक में यह पता लगाया जाएगा कि एक आवेदक ने निकायों में एक से अधिक आवेदन तो नहीं किए हैं। आवेदक के आधार कार्ड संख्या, मूल निवास प्रमाण पत्र संख्या, जन्मतिथि आदि से दूसरे आवेदन की पहचान की जाएगी। जरूरत पडऩे पर आवेदन मैन्युअल भी क्रॉस चैक किए जाएंगे।

एक से अधिक आवेदन मिले तो आवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक कार्यालय स्तर पर क्रॉस चैक का कार्य होगा। इस कार्य की तैयारी शुरू हो गई है। बीकानेर संभाग के २९ स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर २९,४३५ आवेदन मिले हैं। उप निदेशक कार्यालय के अनुसार इनमें जांच में स्वीकृत आवेदनों की क्रॉस चैकिंग होगी। निरस्त आवेदन चैक नहीं होंगे।

अवकाश के दिन हुई जांच
नगर निगम में शनिवार को अवकाश के दिन भी आवेदनों की जांच और ऑनलाइन प्रविष्ठि में स्वीकृत-अस्वीकृत की प्रविष्टियां दर्ज की गई। भर्ती प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों के निर्देशन में कार्मिक दिनभर इस कार्य में लगे रहे।

आवेदन होंगे चैक
&सफाई कर्मचारी भर्ती में संभाग स्तर पर मिले प्रत्येक आवेदन क्रॉस चैक होगा। आधार, मूल निवास, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर सहित जरूरत पडऩे पर मैन्युअल क्रॉस चैक का कार्य भी किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। क्रॉस चैक में यदि एक आवेदक के एक से अधिक आवेदन मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ताज मोहम्मद राठौड़, उप निदेशक (क्षेत्रीय), स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर

जनता को योजनाओं की जानकारी दें पदाधिकारी

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर बीकानेर मोर्चा एवं मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने वृहद सम्पर्क अभियान को मंडल स्तर पर मूर्त रूप देने का आह्वान किया।

आचार्य ने कहा कि पदाधिकारी सजग व सतर्क रहकर सरकार और संगठन के प्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच जाकर कार्य करें। वे आमजन को राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं के सकारात्मक परिणामों की जानकारी दंे। बैठक को महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़ और दाऊलाल हर्ष ने संबोधित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडि़हार, अरुण जैन, विजय उपाध्याय, आनन्द व्यास, अमरदीप मारु, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशन चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असदरजा भाटी, एससी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अशोक
मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, सुधा आचार्य आदि उपस्थित थे।