1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनरासर हनुमान मन्दिर का स्थापना दिवस 20 से, होंगे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

तहसील के पूनरासर गांव में स्थित प्राचीन हनुमानजी मन्दिर का तीन सौवां स्थापना दिवस 20 जनू से मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:10 AM IST

punrasar hanuman temple

पूनरासर हनुमान मन्दिर का स्थापना दिवस 20 से, होंगे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

श्रीडूंगरगढ़ . तहसील के पूनरासर गांव में स्थित प्राचीन हनुमानजी मन्दिर का तीन सौवां स्थापना दिवस 20 जनू से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां परवान पर है। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसमें रामकथा महोत्सव, महायज्ञ, छप्पन भोग, महाप्रसाद, भव्य शृंगार पूजन के साथ ही प्रतिदिन भजन सत्संग होगा। स्थापना दिवस महोत्सव को लेकर मंदिर व गोशाला में तैयारियां जोर-शोर चल रही है। महोत्सव में प्रदेश के अलावा महानगरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

राम कथा व यज्ञ का आयोजन
मन्दिर श्री पूनरासर हनुमान पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर प्रसाद बोथरा ने बताया कि 20 जून से रामकथा का वाचन मुरलीधर महाराज करेंगे। गोशाला प्रांगण में 108 कुण्डीय महायज्ञ यज्ञाचार्य पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में रोजाना सुबह 7 बजे से होगा।

बनाया जा रहा पंडाल
महोत्सव को लेकर पुजारीगण तैयारियों में जुट गए हैं। कथा स्थल पर भव्य मंच एवं श्रद्धालुओं के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। महायज्ञ के लिए गोशाला में यज्ञशाला का निर्माण चल रहा है। मंदिर रंगीन रोशनियों से सजाया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान 28 जून तक होंगे।

हनुमानजी का घी से अभिषेक

बीकानेर. श्रीउदय योगी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के त्रिदिवसीय महा-महोत्सव के तहत शुक्रवार को हनुमानजी का जड़ी-बूटियों और 21 किलो घी से महाभिषेक किया गया। करणीदान हर्ष के सान्निध्य और गोपाल ओझा के आचार्यत्व में 1008 हनुमन्त नामावली से यज्ञ किया गया। इस दौरान भगवान दास, शिव कुमार, निर्मल कुमार, सुनील तथा गिरिराज पुरोहित ने सपत्नीक आहुतियां दी।

इसके पश्चात नगर परिक्रमा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। 21 किलो गुलाब के पुष्प से अभिषेक किया और 51 किलो आम से फलाधवास करवाया गया। इस अवसर पर आशाराम हर्ष, अमित, शरद, आशुतोष, शुभम, बाबला, रवि, विक्की, राजा और मनोज रंगा, किशोर पुरोहित, महेंद्र जोशी, मूलचन्द, आशानन्द आदि उपस्थित थे।

नेमचंद सेठिया अध्यक्ष बने
बीकानेर. श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, भीनासर की बैठक में नेमचंद सेठिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सेठिया ने मंत्री पद पर महेन्द्र बैद, कोषाध्यक्ष पद पर विमल बैद का मनोनयन किया गया।