25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / कांग्रेस का धरना जारी: बाहर किया प्रदर्शन, अंदर सौंपे पुष्प

कांग्रेस का धरना जारी: बाहर किया प्रदर्शन, अंदर सौंपे पुष्प

संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 Feb 2018, 10:25 AM IST

congress display

कांग्रेस प्रदर्शन

बीकानेर. गोसंरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान कांग्रेस पार्षद दल के साथ लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर को उनके कक्ष में विरोध स्वरूप पुष्प भेंटकर मांगे रखी।

वहीं धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की ओर से की गई ठेले गाडे हटाने की कार्रवाई की निन्दा की। नागौरी लोहार समाज के लोगों ने जाकिर नागौरी के नेतृत्व में धरने का समर्थन किया। इस दौरान डॉ. बी डी कल्ला, यशपाल गहलोत, गोपाल गहलोत, जिया उर रहमान आरिफ, सुनीता गौड आदि ने धरने को संबोधित किया।

ये रहे उपवास पर
धरने के दौरान पार्षद जावेद पडि़हार, मो.हारुन राठौड़, हजारी देवड़ा, सहाबुदीन भुट्टा, नन्दू गहलोत, अनवर छींपा, मनोज नायक, समीर उल्ला, नन्दलाल जावा, वहीदा खातून, लक्ष्मीदेवी स्वामी, अख्तर कलीम, परमानन्द गहलोत, युनूस अली, यशपाल सिंह, अकबर अली खादी, हसन अली गौरी, अमजद अब्बासी, धनराज सोलंकी, मेघराज सुथार आदि एक दिन के उपवास पर रहे।

छह विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर . नगर विकास न्यास की ओर से शहर में छह स्थानों पर करवाए करीब 60 लाख रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने लोकार्पण किया। सचिव आर के जायसवाल ने बताया कि बंगलानगर में शमशान भूमि में बरामदा व चारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड 19 में मेघवाल समाज की श्मशान भूमि पर फेंसिंग कार्य,

वार्ड 18 में रांकावत समाज मुक्ति धाम में टीन शैड व विश्राम स्थल निर्माण कार्य, गांधी चौक में नवीनीकरण कार्य, मुरलीमनोहर गौशाला के सामने हाईमास्ट लाइट, नागणेचीजी स्कीम से शास्त्री नगर रोड पर रोड लाइटों के कार्य का लोकार्पण हुआ। इस दौरान उप महापौर अशोक आचार्य, अशोक बोबरवाल, पार्षद सरला देवी पडि़हार, तोलचंद जोशी, पार्षद जमनलाल गजरा, श्रवणराम गोदारा आदि उपस्थित रहे।