10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का दौरा: तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं कर पाए स्वागत, जताई नाराजगी

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस कार्यालय पर तीन घंटे से बैठे कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट केवल दो मिनट का ही समय दे पाए।

2 min read
Google source verification
Sachin Pilot

Sachin Pilot

श्रीडूंगरगढ़. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस कार्यालय पर तीन घंटे से बैठे कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट केवल दो मिनट का ही समय दे पाए। इससे कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आगमन का निर्धारित समय दोपहर करीब तीन बजे का था। यहां राजमार्ग स्थित पार्टी कार्यालय के सामने प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम होना था।

इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर दो बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए। गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता करीब तीन घंटे तक प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत एवं सम्बोधन के लिए रुके रहे। शाम साढ़े पांच बजे बाद पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता उमड़ पड़े, लेकिन दो मिनट के ठहराव के बाद प्रदेशाध्यक्ष पायलट रवाना हो गए। इस दौरान न तो मंच साझा किया गया और न ही कार्यकर्ताओं से मालाएं पहनी गई। इससे पार्टी पदाधिकारी पायलट का स्वागत नहीं कर पाए।

इस दो मिनट के दौरान ही पायलट ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगे विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। कार्यकर्ता अभी से अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दें। राज्य में कांग्रेस सरकार का माहौल बन रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुदीन, सोहनलाल ओझा, तुलसीराम चौरडिय़ा, रामचन्द्र राठी, मूलाराम थोरी, श्रवण जाखड़, मुकननाथ सिद्ध, राधेश्याम सारस्वत, मूलचन्द स्वामी, कोडाराम भादू, गोपीराम जानू, संजय करनाणी आदि मौजूद थे। बीकानेर रोड स्थित वसुंधरा नगर में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिला परिषद् सदस्य हरिराम बाना एवं अन्य यूथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सूडसर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं राष्ट्रीय महासचिव काजी निजामुद्दीन का बुधवार को जयपुर से बीकानेर जाते समय सेरूणा गांव में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मेघराज बारूपाल, साधासर सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन तर्ड, कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहनलाल भादू, कांग्रेस जिला सचिव पूनमचंद नैण, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुसाईंसर में पहुंचने पर रायसिंह गोदारा के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का स्वागत किया गया।