2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिये तस्वीरें: तापमान और गिरा, शहर में बढ़ी सर्दी

मौसम में बदलाव के बीच सर्दी के तेवर भी फिर तीखे हो गए। शहर में दो दिन से तापमान में गिरावट की वजह से फिर ठिठुरन हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Jan 2018, 11:22 AM IST

dense fog

मौसम में बदलाव के बीच सर्दी के तेवर भी फिर तीखे हो गए। शहर में दो दिन से तापमान में गिरावट की वजह से शुक्रवार को फिर ठिठुरन हो गई। दो दिन से कोहरा भी छा रहा है।

dense fog

शहर में एक बार तो दृश्यता पांच मीटर तक रह गई। इसके बाद सूरज निकलने से लोगों को राहत मिल पाई। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान २४.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान ९.१ डिग्री सेल्सियस रहा।

dense fog

अलसुबह से कोहरा छाए रहने से एकबारगी तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में भी वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी।

dense fog

सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलना शुरू हुए। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन हवा में ठंडक होने धूप में सर्दी का अहसास होता रहा।

dense fog

शहर के कई स्थानों पर अलाव जलने भी शुरू हो गए। साथ ही मूंगफली, तिलपापडी, गजक, गोटा आदि के खाने का दौर शुरू हुआ।