31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर डेजर्ट ऑर्ट फेस्टिवल में कलाकारों ने किया लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तर का चित्रकला शिविर लगाया गया। इसमें देशभर से आए 70 चित्रकारों ने अलग-अगल थीम पर चित्र उकेरे। कलाकारों ने लाइव पेंटिंग बनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 3 Oct 2017, 10:56 AM IST

Desert Art Festival

सुनहरी छबील फाउण्डेशन के तत्वावधान में गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में बीकानेर डेजर्ट आर्ट फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को राष्ट्रीय स्तर का चित्रकला शिविर लगाया गया। इसमें देशभर से आए 70 चित्रकारों ने अलग-अगल थीम पर चित्र उकेरे। कलाकारों ने लाइव पेंटिंग बनाई।

इसमें राजस्थान व अन्य राज्यों के कलाकारो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह हेरिटेज वॉक पर साइकिल रैली निकाली गई। मंगलवार को कलकारों की पेंटिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में बनी हवेलियों का अवलोकन किया।

रैली में एसपी सवाईसिंह गोदारा, सुनिल रामपुरिया की मौजूदगी रही। अतिथियों का भंवर निवास में स्वागत किया गया। अशोक अग्रवाल, भारती बिसेन, आकांक्षा अग्रवाल, निखिल पालीवाल, तपन भटनागर, जुनेद खान, योगेन्द्र पुरोहित, सूरज तेजवी भागीदारी निभा रहे हैं।

सूफियाना गायन
आयोजन स्थल पर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें जयपुर से आए युगम बैंड ने सूफियाना गायन की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने गिटार, बांसुरी व ड्रम जुगलबंदी पर 'केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देस, होशियार रहना रे नगर में चोर आवेगा...' जैसी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्द कर दिया। शिव सुथार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया।

बेटी के जन्म पर थालियां बजाकर मनाई खुशी
भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की ओर से लालगढ़ मंडल संयोजक रमेश सियोता के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीबीएम के जनाना वार्ड में जो भी बेटी पैदा हुई उसका थाली बजाकर व मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। प्रदेश संयोजक डा.मीना आसोपा ने सभी माताओं को मुख्यमंत्री की योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर जिला संयोजक राजकुमार पारीक, संगीता शेखावत, कामिनी भोजक, पूजा गौड़ आदि शामिल हुए।

वाल्मीकि जयंती को लेकर जिम्मेदारी सौंपी
वाल्मीकि जयंती मुख्य समारोह समिति की बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान पांच अक्टूबर को मनाई जाने वाले वाल्मीकि जयंती को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। संयोजक मिथुन चांवरिया ने बताया कि जयंती को लेकर वाल्मीकि बस्तियों में सम्पर्क किया गया है। बैठक में सोहनलाल द्रविड़, सुखदेव जावा, विजेन्द पंडित, ओमप्रकाश, साजन कुमार, शशिराज गोयल को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।

महारैली पर हुई चर्चा
महर्षि वाल्मीकि विकास समिति के अध्यक्ष विनोद चांवरिया के नेतृत्व में गांधी पार्क में बैठक हुई। इसमें पांच अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। चांवरिया के अनुसार जयंती के अवसर पर वाल्मीकि की झांकी निकाली जाएगी। रैली सांगलपुरा वाल्मीकि मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए एमएम ग्राउण्ड पहुंचेगी। बैठक में सुनील जावा, जगदीश सोलंकी, नन्द लाल जावा सहित कई लोग उपस्थित थे।