
बीकानेर। Earthquake in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप के झटके सुबह लगभग 10 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए।
दहशत में आए लोग लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। गोगागेट के पास स्थित शोरूम में काम करने वाले पंकज ने बताया की भूकंप के झटके महसूस होने के बाद हम सब शोरूम से बाहर निकल आए।
इससे पहले 4 सितंबर 2019 को प्रदेश के शेखावाटी के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग की साइट के अनुसार भूकंप का केंद्र झुंझुनूं जिला था। भूकंप का केंद्र जमीन के 16 किलोमीटर नीचे रहा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 आंकी गई थी।
जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले में खेतड़ी, नवलगढ़, चिड़ावा, पिलानी, बगड़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
एकबारगी तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण काफी कम लोगों को यह महसूस हुआ। शेखावाटी में इससे 17 मार्च 2019 को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।
उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी। भूकंप का केन्द्र सीकर में 27.4 डिग्री उत्तर और 75.7 डिग्री पूर्व में मापा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
Updated on:
13 Oct 2019, 11:47 AM IST
Published on:
13 Oct 2019, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.