31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की मांग: मूंगफली की समर्थन मूल्य पर इसी सप्ताह से हो खरीद

भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष गिरधारी लाल महिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल जिला कलक्टर से मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 4 Oct 2017, 1:22 PM IST

Farmers demand

किसानों की मांग

बीकानेर . मूंगफली की समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद इसी सप्ताह से शुरू करने तथा बीकानेर जिले में खरीद केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष गिरधारी लाल महिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल जिला कलक्टर से मिला।

इससे पहले किसानों का कृषि जिन्सों की समर्थन मूल्य पर खरीद समेत अन्य मांगों को लेकर बीकानेर में महापड़ाव हुआ था। इस बीच, राज्य सरकार की ओर से खरीफ 2017 में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की व्यवस्था तुरन्त प्रभाव से लागू करने के मंगलवार को आदेश जारी हो गए हैं। दलहन-तिलहन की खरीद के लिए नैफेड ने राजफैड को एजेन्ट नियुक्त किया है। राजफैड की ओर से सहकारी समितियां निर्धारित केन्द्रों पर खरीद करेंगी।

किसान सभा ने मांग रखी है कि मूंगफली की खरीद के लिए बीकानेर कृषि मण्डी, अनाज मण्डी, गौण मण्डी के अलावा श्रीडूंगरगढ़ में तीन, लूणकरनसर, नोखा, बज्जू, छतरगढ़, पूगल, खाजूवाला, नापासर एवं अन्य स्थानों पर एक-एक केन्द्र खोला जाए। किसानों को मूंगफली की फसल की गिरदावरी की सत्यपति प्रतिलिपि रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। राजस्थान में बीकानेर जिले में मूंगफली की सबसे ज्यादा उपज होती है।

बाजार में मूंगफली आनी शुरू हो गई है। अभी फसल का लागत मूल्य बाजार में नहीं मिलता है। शिष्ट मंडल ने जिला कलक्टर को अवगत करवाया कि किसानों के साथ सरकार का जो समझौता हुआ है, उसे लागू किया जाए। अन्यथा किसान फिर से आन्दोलन करेंगे।

तीरंदाजों को सिखाए एडवांस योग के गुर
बीकानेर. युवा भारत पतंजलि योगपीठ की ओर से ब्रह्म बगेची स्थित एकलव्य तीरंदाजी संस्थान में सोमवार को नि:शुल्क एडवांस योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग गुरु दीपक शर्मा ने तीरंदाजो को योगिंग-जोगिंग, सूर्यनमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, पश्चिमोतासन, शशांक आसन के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने के लिए एडवांस योगिंग क्रियाओं का अभ्यास करवाया, तत्पश्चात् आंतरिक स्वास्थ्य के लिए मुख्य प्राणायाम भस्त्रिका, कपाल-भाति एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करवाया एवं इनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।