4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हादसा: बेटे को बचाने के लिए पानी की डिग्गी में कूदा पिता, डूबने से हो गई दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम

श्रीकोलायत तहसील के गोविंदसर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक पिता और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:46 PM IST

water tank in Bikaner

खेत में बनी पानी की डिग्गी में बाप-बेटा डूबे: फोटो पत्रिका

बीकानेर। बीकानेर जिले की श्रीकोलायत तहसील के गोविंदसर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक पिता और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खींयाराम राइका (45) और उसके पुत्र विक्रम राइका (15) निवासी वार्ड नंबर 8, बीठनोक के रूप में हुई है।

थानाधिकारी लखबीर सिंह के अनुसार, खींयाराम अपने बेटे के साथ बकरियां चराने के लिए गोविंदसर गांव की रोही में गया था। खेत में बनी पानी की डिग्गी से विक्रम ने पानी पीने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। पास में बैठे पिता खींयाराम ने बेटे की चीख सुनी और उसे बचाने डिग्गी में कूद गया, लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था। डिग्गी में पानी अधिक था। नतीजतन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिवार के साथ आया था नहाने

मोबाइल और चप्पलें बनीं सुराग, ग्रामीणों ने दी सूचना

घटना का पता उस समय चला, जब खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने डिग्गी किनारे चप्पलें और मोबाइल देखा। संदेह होने पर गोविंदसर निवासी खेतपाल सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई जय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोर रमन की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

बीठनोक में मातम, परिवार और मोहल्ला स्तब्ध

जैसे ही यह खबर बीठनोक के वार्ड नंबर आठ पहुंची, खींयाराम के घर में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है। रिश्तेदार और जान-पहचान वाले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।