
Fire Department
बीकानेर. दीपावली को लेकर शहर में फायर ब्रिगेड व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। निगम कीमुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित शहर के तीन पुलिस थानों, पुलिस कंट्रोल में ५ से ७ नवम्बर तक २४ घंटे फायर ब्रिगेड अलर्ट रहेंगे। निगम के सहायक फायर अधिकारी रूप सिंह के अनुसार दीपावली पर थाना कोटगेट, नयाशहर और सिटी कोतवाली थाने में मय फायरमैन, ड्राइवर फायर ब्रिगेड मौजूद रहेंगे।
एक वाहन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में मौजूद रहेगा। निगम की मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीछवाल अग्निशमन केन्द्र में भी फायर ब्रिगेड २४ घंटे अलर्ट रहेंगे। निगम प्रशासन ने फायर ब्रिगेड दल में शामिल सभी कार्मिकों के अवकाश ९ नवम्बर तक निरस्त कर दिए है। सभी कार्मिक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
पानी के साथ फोम की सुविधा
नगर निगम नौ फायर ब्रिगेड के साथ दीपावली पर जल्द आग बुझाने का प्रयास करेगा। सहायक फायर अधिकारी के अनुसार चार वाहन थानों व पुलिस कंट्रोल रूम में खडे़ करने के बाद मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र में २, बीछवाल अग्निशमन केन्द्र में ३ वाहन मय स्टाफ मौजूद रहेंगे। फायर ब्रिगेड बेडे में शामिल नौ वाहनों में से दो फोम सुविधा युक्त होंगे। सात वाहनों में पानी के साथ फोम भी मौजूद रहेगा। जरूरत पडऩे पर फोम का उपयोग किया जाएगा।
आग लगने पर यहां करें सम्पर्क
दीपावली पर अकस्मात आग लगने पर नगर निगम के अग्निशमन केन्द्रों में सम्पर्क किया जा सकेगा। कोई भी व्यक्ति मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित अग्निशमन केन्द्र के दूरभाष नम्बर ०१५१-२२२६९१४, ०१५१-२२११५२० तथा मोबाइल नम्बर ०९११६६३४६८८ पर सम्पर्क कर सकते है। बीछवाल स्थित अग्निशमन केन्द्र के दूरभाष नम्बर ०१५१-२२२६९१५, मोबाइल नम्बर ९११६६३४६८७ पर, फायर के
कंट्रोल रूम नम्बर १०१ पर सम्पर्क कर सकते हैं।
पहली बार बीकानेर के फायरमैनों को मिली वास्तविक पहचान
बीकानेर. नगर निगम के अग्निशमन दल में शामिल फायरमैन अब एक जैसी डे्रस में नजर आएंगे। फायरमैन के ड्रेस कोड से अब दूर से ही इन्हें पहचाना जा सकेगा। ओवर ऑल रिफलेक्टिव कवर डे्रस पहने फायरमैन नजर आएंगे। निगम में इस प्रकार की ३३ ड्रेसें पहुंच गई है। नगर निगम बीकानेर में कार्यरत फायरमैनों को पहली बार एक जैसे ड्रेस कोड के रूप में वास्तविक पहचान मिली है। करीब एक लाख की लागत से गणवेश तैयार हुई है। फायर ब्रिगेड के हर वाहन में अब फायरमैन इस ड्रेस को पहने नजर आएंगे।
लाइट में रहेगी चमक
फायरमैनों की डे्रस लाइट में खूब चमकेगी। रेडियम पट्टी, पदनाम पट्टिका अपनी चमक के कारण दूर से पहचानी जा सकेगी। काफी समय से अग्निशमन दल में शामिल फायरमैनों के अलग डे्रस के प्रयास चल रहे थे। निगम के सहायक फायर अधिकारी रूप सिंह के अनुसार यह ड्रेस कॉटन से बनी है। जल्द आग नहीं पकडेग़ी। यह ड्रेस फायर प्रूफ नहीं है। एक जैसी ड्रेस से फायरमैन की अलग पहचान होगी।
Published on:
06 Nov 2018 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
