
Fire in Bikaji bhujia Factory
बीकानेर ।
बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में बीकाजी भुजिया फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बीकाजी की भुजिया-नमकीन फैक्ट्री में आग लगने का कारण बॉयलर का पाइप फटना बताया जा रहा है। सोमवार दोपहर में अचानक फ़टे बॉयलर फ़टने से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप ले लिया की दमकलों का क़ाबू पाना मुश्किल हो गया।
फैक्ट्री में भुजिया बनाने का सामान जलकर हुआ राख
फैक्ट्री में आग लगने के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना बताया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भुजिया बनाने के लिए रखा बेसन व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दस दमकलों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ऐसे लगी फैक्टरी में आग बताया जा रहा है ये कारण
सीओ सदर राजेन्द्र सिंह के अनुसार माना जा रहा है कि फैक्ट्री के पीछे के ब्लॉक में भुजिया-नमकीन बनाने की सामग्री का गोदाम था। वहां बॉयलर का पाइप फट गया। इसमें से ऑयल जीमन पर फैल गया और आग पकड़ ली। इससे धुएं का गुबार छा गया और कुछ देर बाद आग पूरे ब्लॉक में फैल गई। आग लगते ही फैक्ट्री के कार्मिक बाहर निकल गए।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, एडीएम व बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फैक्ट्री परिसर में बॉयलर के पास खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आ गई।
संबंधित खबरें :
Updated on:
09 Jul 2018 08:08 pm
Published on:
09 Jul 2018 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
