31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से बीकानेर आई महिला से दुष्कर्म मामले में चार आरोपितों को जेल

सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों को पुलिस ने अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया, जहां चार आरोपितों को जेल और दो को रिमांड पर भेजा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 3 Oct 2017, 11:19 AM IST

Four accused in jail

नई दिल्ली से बीकानेर आई एक महिला को जबरन उठा कर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों को पुलिस ने अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया, जहां चार आरोपितों को जेल और दो को रिमांड पर भेजा गया

जांच अधिकारी सीओ राजेन्द्रसिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित बरसिंहसर निवासी भंवरलाल जाट, मनोज जाट एवं पलाना निवासी जुगलकिशोर जाट, मदनलाल जाट को सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया।

न्यायाधीश ने भंवरलाल, मनोज, जुगलकिशोर व मदनलाल को जेल भेज दिया जबकि राजूराम जाट व सुभाष जाट को दो दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीओ ने बताया कि पीडि़ता ने अपने बयान में आठ जनों पर आरोप लगाया था। पुलिस जांच में भी अभी तक आठ जनों की पुष्टि हो रही है।

छह आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष दो आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पीडि़त महिला ने जेएनवीसी पुलिस थाने में सुभाष व राजू दो नामजद सहित २३ जनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

सहयोगी गिरफ्तार
सीओ राजेन्द्रसिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपितों का सहयोगी सागर निवासी मूलाराम (३५) पुत्र बीरबलराम को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने में आया कि आरोपितों के साथ मूलाराम की मिलीभगत थी। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह है मामला
नई दिल्ली की एक महिला सोमवार शाम को वह जयपुर रोड़ स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के आगे रोड़ किनारे खड़ी थी। तभी बोलेरो गाड़ी में राजू और सुभाष आए। दोनों उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए और वहां मौजूद आठ-दस अन्य लोगों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता मंगलवार शाम को एसपी के समक्ष पेश हुई और परिवाद दिया। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर पांच जनों को राउंडअप कर लिया था।