गुरुवार को राकेश रामबाग निवासी बिशनाराम पुत्र केशराराम के घर गया हुआ था। यहां पर राकेश, बिशनाराम एवं ओमप्रकाश पुत्र चंदूराम सहारण ने एक साथ बैठ कर शराब पी। शराब पीने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। शराब के नशे में तैश में आकर बिशनाराम नायक एवं ओमप्रकाश सहारण ने राकेश पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एसआइ बलवंत मय टीम मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को सूचित किया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई राजेश कुमार जाट की रिपोर्ट पर महाजन थाने में बिशनाराम, ओमप्रकाश, बिशनाराम की पत्नी व उसकी दो बेटियों व एक बेटे सहित प्रेम नायक, महावीर मिराशी व हड़मान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।