
Funeral
बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़. विधायक किशनाराम नाई के छोटे बेटे जीवराज की रविवार रात को सड़क हादसे में मौत के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर पुलिस जीवराज की कार को टक्कर मारने वाले वाले की तलाश में जुट गई है।
यकीन ही नहीं हुआ...
पूर्व पालिका अध्यक्ष जीवराज के मौत की सूचना पर रात को ही श्रीडूंगरगढ़ के लोग जयपुर हाइवे स्थित केआर कृषि फार्म पर पहुंचने शुरू हो गए। कई लोग बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। शोक स्वरूप कस्बे में सोमवार को बाजार और निजी शिक्षण संस्थाएं बंद रही। अंतिम यात्रा में राजनेता, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, उद्योगपति आदि शामिल हुए। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को यकीन ही नहीं रहा कि हंसमुख और गरीबों की मदद को हमेशा तत्पर रहने वाले जीवराज अब दुनिया में नहीं रहे।
रह चुके पालिकाध्यक्ष: जीवराज नाई 1995 से 2000 तक पालिका अध्यक्ष के पद पर रह चुके है। इस दौरान उन्होंने गरीब परिवारों के पट्टे बनाए गए थे। वहीं शहर के विकास में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सांत्वना देने पहुंचे : संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल,
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, किसान मोर्चा के तोलाराम जाखड़, शोभाचन्द आसोपा, प्रधान रामलाल मेघवाल, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, रामगोपाल सुथार, गिरधारी महिया, श्यामसुन्दर आर्य, रेवन्तमल नैण, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम स्वामी, अधिवक्ता अशोक भाटी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
शव देखते ही बिलख पड़े परिजन
पीबीएम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन सुबह साढ़े दस बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। केआर कृषि फार्म पर शव के पहुंचते ही परिजन की रुलाई फूट पड़ी। घर महिलाओं महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। विधायक किशनाराम ने जब बेटे के शव को देखा तो वे गश खाकर गिर पड़े। तब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया।
टूट गए किशनाराम
स्थानीय लोगों ने विधायक किशनाराम नाई के छोटे बेटे जीवराज के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि विधायक किशनाराम ने चुनाव जीते और चुनाव हारे भी लेकिन कभी टूटे नहीं। बेटे जीवराज की मौत ने
उन्हें तोड़ दिया। केन्द्रीय मंंत्री अर्जुनराम जब उन्हें ढांढ़स बंधाने उनके पास पहुंचे तो वे फूट-फूट कर रोने लगे।
Published on:
14 Aug 2018 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
