1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा बोर्ड की तीन साल की विफलताओं पर जताया रोष

तीन साल की विफलताओं के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम में गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Nov 2017, 10:54 AM IST

display

प्रदर्शन

बीकानेर . नगर निगम में भाजपा बोर्ड की तीन साल की विफलताओं के खिलाफ सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम में गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

धरने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि बीते तीन साल में भाजपा बोर्ड शहर में विकास कार्य करवाने में असफल साबित हुआ है। सड़क, नाली, नाला, निराश्रित पशु, सार्वजनिक प्रकाश, सफाई आदि की व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। आमजन भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में दु:खी और परेशान है।

निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने कहा कि शहर की जनता जनसमस्याओं से परेशान है जबकि महापौर और भाजपा पार्षदों में नूरा कुश्ती चल रही है। पडि़हार के अनुसार महापौर के पास तीन सालों में बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है।

भाजपा ने चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में जो 38 बिंदू संकल्प पत्र के रूप में पेश किए थे। तीन वर्षो में एक भी बिंदू पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। शहर को स्मार्ट सिटी, ग्रीन सिटी बनाने, गोशाला निर्माण की बातें ही हो रही हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है।

ये रहे उपस्थित
धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला, गोपाल गहलोत, पार्षद परमानन्द गहलोत, यशपाल सिंह, अकबर खादी, युनूस अली, सहाबुदीन, मनोज नायक, समीउल्ला, नन्दू जावा, अख्तर सलीम सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

गिनाई विफलताएं
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर बोर्ड की विफलताओं को लेकर एक फोल्डर जारी किया गया। फोल्डर में निराश्रित पशु, सफाई कर्मचारियों की भर्ती, जगह जगह कचरे के ढ़ेर, एलईडी रोड लाईट, सीवरेज जाम, कागजों में ओडीएफ,

बदहाल सड़कें व नालियां, जगह जगह घूम रहे श्वान आदि की विफलताएं गिनाई। फोल्डर का विमोचन नाल गांव स्थित वाटर पार्क में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट , सह प्रभारी काजी निजामुदीन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक भंवर सिंह भाटी ने किया।