6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के दिग्गज आज होंगे बीकानेर में

प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा जगन्नाथ पहाडि़या और अन्य नेताओं का जयपुर रोड पर किया जाएगा स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification
Congress Committee Meeting

Congress Committee Meeting

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को शाम पांच बजे रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज में होगी।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट करेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत व सह प्रभारी मिर्जा ईरशाद बेग सहित

सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अगले दिन यानी शुक्रवार को तेरापंथ भवन में प्रदेश सेवादल के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें भी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक की तैयारियों के संबंध में बुधवार को पूरे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज में जमे रहे।

शहर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि बैठक में हिस्सा लेने पहुंच रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा जगन्नाथ पहाडि़या और

अन्य नेताओं का स्वागत जयपुर रोड पर गुरुवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदाधिकारी दोपहर तीन बजे तक बीकानेर पहुंच जाएंगे।

प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने बताया कि बैठक आयोजन से पूर्व बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, बीकानेर प्रभारी भरत राम मेघवाल,

रेहाना रियाज, राजेन्द्र गोदारा, राकेश थिंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग