5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारहवीं कला वर्ग में भी छात्राएं आगे, पिछले साल से बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

bikaner news: - संभाग में बीकानेर जिले का बेहतर प्रदर्शन: 94.62 प्रतिशत छात्राएं और 88.77 फीसदी छात्र पास, शिक्षा सत्र 2018-19 के मुकाबले इस बार 3.91 प्रतिशत बढ़ा परिणाम
less than 1 minute read
Google source verification
बारहवीं कला वर्ग में भी छात्राएं आगे, पिछले साल से बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

बारहवीं कला वर्ग में भी छात्राएं आगे, पिछले साल से बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

बीकानेर.

बीकानेर-पत्रिका. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को बारहवीं कला संकाय का परिणाम घोषित कर दिया। जिले में 21784 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 11260 प्रथम, 7579 द्वितीय, 1078 तृतीय और 5 पास घोषित किए गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार जिले में 12वीं कला के परिणाम में 3.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 87.54 प्रतिशत रहा था।

21 हजार से अधिक बैठे थे परीक्षा में


12वीं कला वर्ग की परीक्षा में जिले के 21784 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12005 छात्र और 9779 छात्राएं शामिल है। छात्रों में 5०65 प्रथम, 4814 द्वितीय, उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राओं में 6195 प्रथम श्रेणी, 2765 द्वितीय श्रेणी, 292 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं।


छात्रों के परिणाम में सुधार


जिले के परीक्षा परिणाम की तुलना पिछले साल से करें तो इस बार उतीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 2.97 बढ़ा है। जबकि छात्रों के परिणाम में 4.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि छात्राएं फिर भी छात्रों से आगे रही है। पिछले वर्ष 91.65 प्रतिशत छात्राएं उतीर्ण हुई। इस बार 94.62 प्रतिशत उत्तीर्ण हुई है।

बीकानेर जिला आगे
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक भूपसिंह तिवाड़ी ने बताया कि कला संकाय में जिले का परिणाम पूरे संभाग में बेहतर रहा है। बीकानेर ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों को पीछे छोड़ दिया है। हनुमानगढ़ जिले का परिणाम 90.91 प्रतिशत और श्रीगंगानगर जिले का 91.16 प्रतिशत ही रहा है। जिले का कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 91.45 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले वर्ष 87.54 प्रतिशत रहा था। जिले ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 3.91 प्रतिशत परिणाम में बढ़ोतरी हुई है।