
बीकानेर . बीकानेर के राजकीय मुद्रणालय को बंद करने की कवायद तेज कर दी गई है। निदेशक (मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग) ने बुधवार को मुद्रणालय में कार्यरत 13 कर्मचारियों को अभिलेखागार विभाग तथा 9 कर्मचारियों को कलक्टर कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किए। वहीं दस कर्मचारियों का स्थानान्तरण जयपुर और जोधपुर में किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले विभागों से सहमति ली गई थी। राजकीय मुद्रणालय बीकानेर में 46 कर्मचारी कार्यरत बताए जा रहे हैं।
निदेशक की ओर से जारी रिलीव आदेश में कर्मचारियों का कार्यभार अन्य को देने संबंधी निर्देश नहीं थे। इससे कई कर्मचारी चार्ज दिए बिना ही रिलीव हो गए, जबकि स्थानान्तरण होने वाले कार्मिक कार्यमुक्त करने और चार्ज लेने की मांग करते रहे।
कर्मचारियों में रोष
मुद्रणालय के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने व स्थानान्तरण करने पर बुधवार को कार्यरत कर्मचारियों ने रोष जताया। प्रेम रतन जोशी और ओमप्रकाश भादाणी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अकाउन्टेंट के समक्ष रोष जताते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों के पास स्टोर, प्रेस, पिं्रटिंग प्रेस, आरएमएस, कम्पोजिंग, बाइडिंग आदि का चार्ज है और जिनके जिम्मे लाखों रुपए का सरकारी सामान है, उन्हें चार्ज लिए बिना रिलीव करना अनुचित है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को बैकडोर से जयपुर ले जाने की तैयारी है। जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के चलते मुद्रणालय के कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी भाजपा का विरोध करेंगे।
आदेशों की पालना
&निदेशक की ओर से मुद्रणालय में कार्यरत कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश मेल से मिले। कर्मचारियों को निदेशक के आदेशों की पालना में संबंधित विभागों के लिए रिलीव किया जा रहा है।
जितेन्द्र सिंह भदौरिया, अकाउन्टेंट,
राजकीय मुद्रणालय बीकानेर
इनका किया स्थानान्तरण
जयपुर-जोधपुर स्थानांतरित किए गए कार्मिकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, बंधक प्रथम व संगणक एक-एक, मुद्रक प्रथम दो, मुद्रक द्वितीय के पांच कर्मचारी हैं। कलक्टर कार्यालय में प्रतिनियुक्ति भेजे गए कार्मिकों में 6 कनिष्ठ सहायक, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक बण्डल लिफ्टर है। अभिलेखागार में भेजे गए कार्मिकों में दो त्रुटि शोधक द्वितीय, दो अक्षरयोजक द्वितीय, पांच मुद्रक द्वितीय और चार बंधक द्वितीय पद के कर्मचारी हैं। कार्मिकों के अनुसार 12 कर्मचारियों ने न्यायालय से स्टे लिया हुआ है। इसलिए उनको न रिलीव किया गया और ना ही स्थानान्तरण किया गया।
Updated on:
03 May 2018 09:52 am
Published on:
03 May 2018 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
