2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश, देखिये वीडियो

स्थानीय नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्वायत शासन विभाग की ओर से संशोधित दिशा-निर्देशों को जारी करने का क्रम जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 May 2018, 9:09 AM IST

cleaners

सफाई कर्मचारी

बीकानेर . स्थानीय नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्वायत शासन विभाग की ओर से संशोधित दिशा-निर्देशों को जारी करने का क्रम जारी है। स्वायत शासन विभाग के निदेशक पवन अरोड़ा ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती में एक आवेदक एक ही नगरीय निकाय में एक ही आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा।

इसके लिए आवेदक को शपथ-पत्र भी देना होगा। वहीं आवेदक को इस आशय का भी शपथ-पत्र देना होगा कि एक जून 2002 के पश्चात उसके तीसरी संतान नहीं है। निदेशक की ओर से जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी आवेदक ने आवेदन-पत्र भर दिया है तो ऐसे पूर्व आवेदकों को 15 मई 2018 तक इन दोनों आशयों का शपथ-पत्र संबंधित निकाय में प्रस्तुत करना होगा।

25 से 29 जून के मध्य होगी लॉटरी प्रक्रिया
सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों पर लॉटरी की प्रक्रिया अब 25 से 29 जून के मध्य होगी। निदेशक के अनुसार पूर्व में लॉटरी की प्रक्रिया 25 व 26 जून 2018 निर्धारित थी, इस तिथि में संशोधन किया गया है। वहीं सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए गठित लॉटरी समिति में उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग के स्थान पर संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सदस्य सचिव घोषित किया गया है।

अब तक 71 आवेदन जमा
नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर मंगलवार तक भरे हुए 71 आवेदन फार्म पब्लिक पार्क स्थित पम्पिंग स्टेशन में बनाए गए काउंटरों पर जमा हो चुके हैं। प्रभारी रिद्धकरण प्रजापत ने बताया कि इन 71 आवेदनों में 39 पुरुषों के व 32 महिलाओं के आवेदन हैं। 16 अप्रेल से शुरू हुई आवेदन-पत्र की प्रक्रिया 15 मई तक जारी रहेगी।

चयनित सफाई कर्मचारी को मिले प्राथमिकता
बीकानेर. कम्प्यूटर लॉटरी द्वारा चयनित सफाई कर्मचारी संगठन संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सात सूत्री मांगों पर कार्रवाई करने मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बजट घोषणा २०१८ मंे २११३६ सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की गई है जबकि पूर्व मंे वर्ष २०१२ मंे ६०१ चयनित सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं हो पाई।

संगठन अध्यक्ष सुरेश बिखरनिया ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम आयुक्त व महापौर को ज्ञापन देकर ६०१ कम्प्यूटर लॉटरी से चयनित सफाई कर्मचारी को भर्ती मंे प्राथमिकता देने की मांग की गई। इस अवसर पर अशोक चांगरा, शिव चांवरिया, मनीराम सियोता, संजय जावा, महेश धारीवाल, पवन पण्डित, विनोद जावा, नेमीचंद, विजय शंकर, सुन्दर तेजी आदि शामिल थे।